8 साल के भाई ने चार साल की मासूम से किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल के बालक ने अपनी चार वर्षीय चचेरी बहन का रेप कर डाला। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है।
गौर हो कि जिले में अभी दुराचार कर नाबालिग को जलाने के प्रयास के मामले में जांच पूरी भी नहीं हुई कि दुराचार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है।
खराहल घाटी के गांव चनाल्दी में एक आठ साल के बालक ने अपनी चार वर्षीय चचेरी बहन का रेप कर डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
डॉक्टर ने किया पुलिस को फोन
पुलिस के मुताबिक उन्हें जिला अस्पताल से एक चिकित्सक ने इलाज के लिए पहुंची चार साल की मासूम के साथ दुराचार होने की आशंका को लेकर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो सारा मामला साफ हो गया। परिजनों ने पीड़ित मासूम के आठ साल के चचेरे भाई पर इस कारनामे को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। मासूम का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल में मासूम के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसके माता-पिता की देखरेख में उसे जुबिनाइल कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।