फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ब्यूंट खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौैत

ब्यूंट खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौैत

Mon, 04 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ब्यूंट खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौैत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के साथ लगती नेरी पंचायत की ब्यूंट खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। इसकी पहचान विवेक (24) के तौर पर हुई है। विवेक अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने खड्ड से युवक के शव को बाहर निकाला। विवेक एमएससी कर एचएएस की तैयारी कर रहा था।
शनिवार को विवेक शोघी अपने घर से चाचा के लड़के के साथ अपनी नाना-नानी के घर नेरी गया था। रविवार को विवेक, चाचा का लड़का और दो मामा के लड़के दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से घूमने के लिए ब्यूंट खड्ड की तरफ गए। खड्ड में चारों युवक नहाने के लिए उतर गए। नहाने के बाद सभी युवकों ने खड्ड किनारे खाना खाया।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद विवेक और एक और उसका दोस्त दोबारा नहाने के लिए खड्ड में उतर गए। जिस जगह वह नहा रहे थे, वहां पर करीब तीस फीट की ऊंचाई से पानी का झरना आ रहा था। जिस जगह पर वह नहा रहे थे, वहां पर पानी उनके गले तक पहुंच रहा था। जैसे ही वह दोबारा खड्ड में नहाने उतरे विवेक थोड़ा सा आगे चला गया जहां पर पानी की गहराई ज्यादा थी। विवेक पानी की गहराई से अंजान था और न ही उसेे तैरना आता था और खड्ड में डूब गया। जब तक दूसरा युवक उसे बचा पाता वह डूब गया। आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के गोताखोरों के पेट में रस्सियां बांध कर उन्हें खड्ड में उतारा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद सोमवार को परिजनों का शव सौंपा गया। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि युवक की डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed