फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 officers retiring this year

प्रदेश्ा पुलिस विभाग में कम होंगे सात और अफसर

Wed, 23 Apr 2014 08:46 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Apr 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
7 officers retiring this year

पुलिस विभाग में इस साल सात अधिकारी और कम हो जाएंगे। 30 अप्रैल को पूर्व पुलिस प्रमुख और डीजी होमगार्ड आईडी भंडारी और आईजी टूरिस्ट ट्रैफिक एंड रेलवे अशोक शर्मा सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


जून में एसपी मंडी आरएस नेगी भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। आने वाले आठ महीने में चार एचपीएस अधिकारी भी रिटायर हो रहे हैं। इनमें अगस्त में एएसपी हीरा सिंह, सितंबर में एएसपी जितेंद्र प्रकाश, अक्तूबर में डीएसपी गुरदयाल सिंह और नवंबर में एएसपी सुरेंद्र शर्मा अपना सेवाकाल पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अफसरों की कमी के कारण कई अधिकारियों के पास वर्तमान में दो-दो कार्यभार हैं। ऐसे में सात और अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद अधिकारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी 20 पद खाली

7 officers retiring this year

पुलिस विभाग में 89 आईपीएस अधिकारियों के पद स्वीकृत हैं? अभी 20 पद खाली चल रहे हैं। एचपीएस के 17 पद खाली चल रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की बाद करें तो यहां पर आईजी एडमिन एपी सिद्दकी के पास पर आईजी एनआर का अतिरिक्त कार्यभार है।

मुख्यालय में तीन लीव रिजर्व एसपी के काम चलाया जा रहा है। इसी तरह एडीजीपी सीआईडी सीताराम मरडी पर जेल विभाग के प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार है।

इस महीने डीजी होमगार्ड और आईजी टीटीआर के दो अहम पद भी खाली होने के बाद ऐसे में दो और अधिकारियों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पुलिस प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त से कार्यों पर ज्यादा कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

15 से ज्यादा अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर

7 officers retiring this year

हिमाचल कैडर के 15 से अधिक आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें इनमें एडीजीपी सोमेश गोयल, एडीजीपी बीएनएस नेगी, आईजी पीएस नेगी, आईजी एन वेणूगोपाल, एसपी सोनल अग्निहोत्री, एसपी आसिफ जलाल, एसपी पिपुल प्रसाद सहित करीब 15 अधिकारी शामिल है।

कई अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के समक्ष केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अर्जी दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed