फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6 crore rupee fraud with farmer in shimla

बागवानों को करोड़ों की चपत लगाकर फरार, सीआईडी करेगी जांच

Sat, 03 Mar 2018 12:21 PM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Mar 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
6 crore rupee fraud with farmer in shimla

दिल्ली से व्यापारी बनकर आए कुछ लोग हिमाचल के बागवानों को करोड़ों रुपये की चपत लगाकर फुर्र हो गए। इन लुटेरों ने हिमाचल के बागवानों से करोड़ों रुपये का सेब खरीदा। जब पैसा देने की बारी आई तो ये लोग भाग निकले। इसके बाद सेब बागवानों और आढ़तियों की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन


बागवानों ने यह मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठाया तो उन्होंने सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र के कुछ सेब बागवानों ने पराला मंडी में आढ़ती का काम करना शुरू किया। इन्होंने स्थानीय सेब बागवानों से करोड़ों रुपये की खरीद कर ली। इनमें मदन शर्मा ने एक करोड़ रुपये, वीरेंद्र धांटा ने तीन करोड़ रुपये, मोहन लाल ने सवा करोड़ रुपये, राजेश शर्मा ने डेढ़ करोड़ रुपये और रमेश वर्मा ने लगभग 40 लाख रुपये के सेब खरीदकर आगे व्यापारी बनकर आए लुटेरों को बेचे।
विज्ञापन


पुलिस को भेजी अपनी शिकायत में मदन शर्मा, वीरेंद्र धांटा और रमेश वर्मा ने कहा है कि वे खुद भी बागवानी करते हैं। इसके अलावा पराला मंडी में अन्य बागवानों से सेब खरीदकर दिल्ली और देश भर के अन्य भागों से आने वाले व्यापारियों को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास तीन लोग व्यापारी बनकर सेब खरीदने आए। ये दिल्ली की एक जानी-मानी फर्म से जुडे़ हुए थे। इस फर्म का मालिक भी पराला मंडी आया। उसने भी इन्हें अपने साथ काम करने की बात स्वीकार की। शुरू में ये सेब खरीद का तत्काल भुगतान करते रहे। बाद में खरीद बढ़ाते गए।

सेब खरीद का नहीं मिला पैसा, बागवानों-आढ़तियों की नींद उड़ी

6 crore rupee fraud with farmer in shimla

करोड़ों की खरीद करने के बाद ये 28 अगस्त 2017 की रात को पराला मंडी से भाग गए। जब इस फर्म के मालिक से बात की गई तो वह आश्वासन देता रहा कि पैसा मिल जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये लुटा चुके मदन शर्मा ने बताया कि वह पेमेंट लेने सीधे दिल्ली गए तो उनसे खरीदे सेब के बक्सों से भरे ट्रक इसी फर्म के बाहर खड़े थे, मगर खरीदे गए सेब के पैसे आज तक नहीं मिले।

इस ठगी की सूचना स्थानीय पुलिस को सितंबर में दे दी गई थी, मगर ठगी का मामला छह फरवरी को दर्ज हुआ। पुलिस की जांच संतोषजनक न होने के कारण ये बागवान और आढ़ती सीएम जयराम ठाकुर से मिले और उनसे सीआईडी जांच की मांग की।

सीएम जयराम ठाकुर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए डीजीपी एसआर मरडी को इसकी छानबीन सीआईडी को देने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने जांच अब सीआईडी की अपराध अन्वेषण शाखा के डीआईजी विनोद कुमार धवन कोे दी है। 


डीजीपी के आदेश मिले हैं। उनसे इस मामले पर चर्चा की जा रही है। पुलिस महानिदेशक को केस सीआईडी को हस्तांतरित करने को लिख दिया गया है। ठगी के इस मामले की गंभीरता से जांच होगी।  - डॉ. विनोद कुमार धवन, डीआईजी, सीआईडी (अपराध शाखा), हिमाचल प्रदेश 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed