दो महिलाओं समेत चार लोगों से 57 हजार के नकली नोट बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को पुलिस ने चिंतपूर्णी के पास एक कार में रखे 57 हजार 700 सौ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने नकली नोट कब्जे में लेकर दो महिलाओं समेत पंजाब के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में जसबीर सिंह (38) सालहरिपुर कालोनी भवानीगढ़ जिला संगरूर पंजाब, जसबीर गांव ककाना तहसील समाना जिला पटियाला, गुरप्रीत कौर गांव भगवानपुरा जिला संगरूर, सर्वजीत कौर गांव नानकपुरा झगेड़ा, तहसील पायल, जिला मलोट शामिल हैं।
आरोपी पंजाब से सैंट्रो कार में आए
आरोपियों के कब्जे से बरामद नकली नोटों में दो हजार के 28, पांच सौ के तीन और दो सौ का एक नोट हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों के पास जाली नोट कहां से आए।
पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी चिंतपूर्णी में पंजाब से सैंट्रो कार में आए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार में सवार लोगों को भरवाई के पास दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार में नकली नोट मिले।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के पास नकली नोट कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है।- दिवाकर शर्मा, एसपी, ऊना