फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   छीनाझपटी में टूरिस्ट गाइड गिरफ्तार

छीनाझपटी में टूरिस्ट गाइड गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 11:16 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
छीनाझपटी में टूरिस्ट गाइड गिरफ्तार
शिमला। स्कूल अध्यापिका के साथ दिनदहाड़े छीना छपटी करने के आरोप में पुलिस ने 22 साल के एक युवक रमेश चंद निवासी गांव जाहू ठियोग को गिरफ्तार किया है। आरोपी एडवेंचर महासू में टूरिस्ट गाइड का काम करता है। आरोपी ने इससे पहले भी मूलकोटी पंचायत की सचिव का मोबाइल छीन लिया था। लेकिन पुलिस में इस बारे में कोई रपट दर्ज नहीं है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान छीनाझपटी का बात स्वीकार की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से पचास हजार कीमत की सोने की चेन और दस हजार कीमत का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। आरोपी इससे पहले और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है, इस बारे में पुलिस तफ्तीश कर रही है। अध्यापिका मशोबरा स्कूल में तैनात है। सीपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के अवकाश पर चले जाने पर उनकी ड्यूटी सीपुर स्कूल में लगाई गई थी। घटना वाले दिन महिला दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच स्कूल से वापस लौट रही थीं तो सीपुर नाले के पास उसे अकेला देखकर एक युवक मुंह और सिर को मफ लर से ढके हुए आया। नकाबपोश शिक्षिका के पास पहुंचा तो उसने जबरन उसका पर्स छीना और जंगल की ओर भाग गया। महिला शिक्षिका अकेली थी लिहाजा वह कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन

महिला शिक्षिका ने घर जाकर अपने पति को सारी बात बताई और देर शाम मशोबरा चौकी में आकर पर्स छीनने की शिकायत दर्ज करवाई। महिला की ओर से बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भखलेटी रोड पर रविवार को धर-दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुका है स्नेचिंग
आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कहा कि वह पहले भी एक महिला के साथ छीनाझपटी कर चुका है। छीनाझपटी की यह घटना पंचायत सचिव के साथ की गई। लेकिन महिला की ओर से इस बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। यह पहली बार सामने आया है कि जब किसी स्थानीय युवक को छीनाझपटी की घटना में गिरफ्तार किया गया है।


कोट्स
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि आरोपी रमेश चंद एडवेंचर महासू में टूरिस्ट गाइड के तौर पर काम करता है। छीना पूरा सामान बरामद कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed