{"_id":"5b7d9cba42c79246627ab176","slug":"51534958778-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस में कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप केस में कारोबारी गिरफ्तार
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोप में बीसीएस
का एक कारोबारी गिरफ्तार
महिला थाने में एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
घर में बुलाकर दुराचार करने का लगा है संगीन आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बीसीएस में एक महिला के साथ दुराचार के आरोप में कारोबारी शरद तलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीसीएस में एक गैस एजेंसी का काम देखता है। यह एजेंसी इसके करीबी रिश्तेदार के नाम से है। इसी दौरान इसकी यहां आने वाली एक महिला से जान पहचान हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान कर रहा है।
आरोपी उसे एक दिन अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। महिला ने कहा कि वह आरोपी को बीते कुछ सालों से जानती है। लेकिन कुछ समय से वह लगातार उसको परेशान कर रहा है। कभी मोबाइल पर कॉल करके तो कभी वीडियो कॉल करता है। आरोपी को समझाने की कई बार कोशिश की लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। महिला की ओर से लिखित में शिकायत मिलने पर महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ दुराचार और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि आरोपी शरद तलवार को दुराचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।