फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पुलिस ने पकड़ा चिट्टा सप्लायर

शहर में अंतरराष्ट्रीय माफिया बेच रहा युवाओं को नशा

Sun, 15 Jul 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा चिट्टा सप्लायर

जिले में नशे की सप्लाई के तार अंतरराष्ट्रीय माफिया से जुड़े हैं। राजधानी में नशे की डोज दिल्ली से आती है। इसका खुलासा पुलिस की गिरफ्त में चढ़े एक नाइजीरियन ने किया है। शिमला पुलिस की टीम ने दिल्ली से इस नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 25.46 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस की मदद से हुई इस गिरफ्तारी को हिमाचल पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।

विज्ञापन


जिला में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर जिप की बैठक में काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया था कि नशा माफिया का सफाया कर दिया जाएगा। पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एक एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। लेकिन एक विदेशी की गिरफ्तारी से अब हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस को यह उम्मीद नहीं थी कि राजधानी में चल रहे नशे के कारोबार में अंतरराष्ट्रीय माफिया दखल दे चुका है। देररात पुलिस की तीन सदस्यीय टीम नाइजीरियन को गिरफ्तार करके शिमला लेकर आई। इसके पास से पुलिस टीम ने 25.46 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। इसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक अलग टीम बनाई थी। इसके बाद दिल्ली में जाल बिछाकर नाइजीरिया निवासी करावासिली (37) को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान के लिए पुलिस तीन रोेज पूर्व शिमला के चलौंठी से 20 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक को साथ लेकर गई थी।

पुलिस अधिकारी शिमला में इस पूरी कार्रवाई की मानीटरिंग कर रही थी। इनके मोबाइल ट्रेकिंग पर लगाए गए थे। पुलिस टीम सदस्यों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क में थी। पुलिस अब आरोपी के वीजा आदि की भी जांच करेगी तथा इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में दिल्ली पुलिस की मदद भी लेगी। आरोपी खुद भी नशा करता है।

अप्पर शिमला तक करता था सप्लाई
शिमला पुलिस ने शनिवार को पकड़े नशे के तस्कर को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की। पुलिस के मुताबिक यह तस्कर मुख्य शहर शिमला और ऊपरी शिमला के लिए चिट्टा की सप्लाई करता रहा है। इसके मोबाइल से शिमला के कई मोबाइल नंबर मिले हैं। इससे कई सनसनीखेज राज खुल सकते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस तस्कर के पकड़ने जाने से चिट्टा सप्लाई के पूरे गिरोह के हाथ में आने की आस है। विदेशी और रामपुर से गिरफ्तार किए आरोपियों को तीन दिन की हिरासत में भेजा गया है।

आरोपियों के उगले राज से हाथ आया तस्कर
ढली थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व 11 जुलाई को चिट्टे के साथ शहर में सप्लाई करने जा रहे युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में इन लोगों ने बताया था कि वह चिट्टा कहां से लाते हैं। इसमें इन लोगों ने एक नाइजीरियन से सप्लाई मिलने की बात कही थी। इसके बाद ही शिमला पुलिस ने तस्कर को पकड़ने के लिए दिल्ली में जाल बिछाया। शुक्रवार रात को पुलिस ने नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। ड्रग सप्लायर के मोबाइल नंबर से पुलिस को जो नंबर मिले हैं उनमें से पुलिस ने रामपुर से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नहीं बख्शे जाएंगे ड्रग्स तस्कर
डीएसपी शिमला सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि शिमला पुलिस ने करीब 15 दिन से चिट्टा (हेरोइन) समेत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए शहर में चिट्टा सप्लाई करने वाले दिल्ली में बैठे नाइजीरियन को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। अब इससे पुलिस पूछताछ करेगी। उम्मीद है कि इससे पूरे प्रदेश में फैले नशा माफिया के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने में मदद मिलेगी।


एक बिट की कीमत 1500 रुपये
चिट्टे की एक बिट की कीमत 1500 रुपये है। दो ग्राम चिट्टा के 20 बिट बनते हैं। 12 हजार का चिट्टा आराम से 30 हजार में बिक जाता है। नशेड़ी चिट्टा का सेवन दो तरह से करते हैं। कुछ लोग फॉयल पेपर पर रखकर नीचे से आग जलाते हैं, इससे उठने वाले धुएं को नाक से सूंघते हैं। इसी तरह कई नशेड़ी इसका घोल बनाने के बाद इसको इंजेक्शन में भरकर इस्तेमाल करते हैं। दो या तीन बार इसका सेवन करने वाला नशे का गुलाम बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed