फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3.5 lakh penalty to traders over Tax evasion

टैक्स चोरी, 10 कारोबारियों को साढ़े तीन लाख जुर्माना

Thu, 13 Oct 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 13 Oct 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakh penalty to traders over Tax evasion

आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीमें दबिश दे रही हैं। पिछले दो दिनों में विभागीय टीम ने बजौरा, भुंतर और कुल्लू में टैक्स चोरी करीब दस मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की सख्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बजौरा, भुंतर व कुल्लू में दबिश देकर टैक्स में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की। कुल्लू दशहरा उत्सव अधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है, लेकिन बाहरी राज्यों से व्यापारियों को माल इन दिनों धड़ाधड़ कुल्लू पहुंच रहा है। चोरी छिपे लाए जा रहे बिना बिल वाले सामान पर आबकारी एवं कराधान विभाग पूरी निगरानी रख रहा है। 
विज्ञापन


विभागीय टीमें विभिन्न जगहों में नाका लगाकर ट्रांस्पोटरों की चेकिंग कर रही है। इस दौरान वोल्वो बसों में बिना बिल के मामले सामने आए हैं। बिना बिल व बिल में गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। करीब दस मामलों में विभागियों टीमों ने साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त डॉ रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों में दबिश के दौरान अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed