शिमला के टुटू में 22 साल के युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के टुटू में युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। युवक अंकुश (22) पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। इसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। बुधवार सुबह 11 बजे घर पर उसकी तबीयत खराब हुई।
वह बाथरूम गया और उल्टियां की। इसके बाद वह बाथरूम में गिर गया। इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले मामला यह लग रहा था कि बाथरूम में फिसलने से उसकी मौत हुई है।
लेकिन जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि यह गिरने का मामला नहीं है। अंकुश की बाजू, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान पाए गए हैं। इसके बाद परिजनों ने भी अंकुश की हत्या होने का अंदेशा जताया।
परिजनों के बयान लेने के बाद इस संदर्भ में थाना बालूगंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक अंकुश अपनी मां के साथ टुटू में अजय बिल्डिंग में रहता था। अंकुश ने चक्कर में एक होटल लीज पर ले रखा था।
उसका भाई करन भी इसी भवन में अलग फ्लोर में रहता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वह बाथरूम में गया। वहां वह उल्टी करने लगा और उसके बाद गिर गया। उसकी हालत देखकर तुरंत अंकुश की मां ने अपने बेटे करन को बुलाया।
शरीर पर निकले चोटों के निशान
यहां से 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। जहां अंकुश ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि अंकुश की हत्या की गई है। इसके शरीर पर मिले चोटों के निशान इस ओर इशारा कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि मंगलवार को कुछ लोगों ने अंकुश के साथ मारपीट की है। इस बात का भी आरोप लगा है कि संभव है किसी ने अंकुश की हत्या करने की नीयत से उसे धोखे से जहर पिला दिया हो। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है।
हत्या का मामला दर्ज : एसपी
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले के गहनता से जांच करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
खोजे जा रहे हैं साक्ष्य : एएसपी
मामले की जांच कर रहे एएसपी सिटी भजन देव नेगी कि घर की तलाशी ली जाएगी। संभव है वहां से इस मामले से जुड़े कोई साक्ष्य मिल पाए। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाए। फिलहाल परिजनों की ओर से अब तक इस मामले में किसी को नामजद नहीं किया गया है।