{"_id":"57d94ad84f1c1bef30d48e98","slug":"20-years-imprisonment-to-accused-in-charas-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्करों को 20-20 साल कैद, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस तस्करों को 20-20 साल कैद, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने साढ़े 14 किलो चरस के साथ आनी में पकड़े तीन आरोपियों जय भगवान, सतीश कुमार और कर्ण सिंह को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास और दो-दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर की खंडपीठ ने दोषियों को कोर्ट में पेश न कर पाने वाले जिम्मेवार पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाने के आदेश भी दिए। कोर्ट ने डीजीपी को आदेश दिए कि वह एक सप्ताह के भीतर तीनों दोषियों को सलाखों के पीछे भेजे वर्ना वह लापरवाही के लिये निजी तौर पर स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
कोर्ट ने इन तीनों को कोर्ट में पेश न कर पाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी मशीनरी का कोर्ट के आदेशों के प्रति तनिक भी सम्मान नहीं रहा है। हाईकोर्ट ने विशेष न्यायाधीश किन्नौर डिविजन रामपुर के फैसले को पलटते हुए यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार 15 मई 2010 को पुलिस ने आरोपियों को आनी में पेट्रोलिंग व नाकेबंदी के दौरान चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक दोषी की मौत हो चुकी है। 10 गवाहों को कोर्ट में पेश करने के बावजूद अभियोजन पक्ष निचली अदालत में चारों दोषियों का दोष साबित नहीं कर पाया। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ सरकार ने हाईकोर्ट में अपील की थी जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने सभी दोषियों को यह सजा सुनाई।