{"_id":"5bd9e8d9bdec226947535388","slug":"171541007577-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के ऐतिहासिक डीडीयू अस्पताल को जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी के ऐतिहासिक डीडीयू अस्पताल को जलाने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की ऐतिहासिक धरोहर और दीनदयाल उपाध्याय (रिपन) सिटी हॉस्पिटल के भवन को अज्ञात लोगों ने जलाने की कोशिश की। पुराने लकड़ी के बने इस भवन के ठीक बाहर कागज और कूड़े के ढेर लगाकर मिट्टी का तेल छिड़क दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने उसमें आग लगा दी और फरार हो गया। आरोपी इतने शातिर थे कि अपनी पहचान छिपाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को स्वेटर से ढक दिया। यह घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। इसी दौरान वहां से मार्निंग वॉक के लिए जा रहे व्यक्ति ने इसकी सूचना सुरक्षा कर्मी को दी।
विज्ञापन
डीडीयू अस्पताल में आग लगने की घटना की शिकायत सदर थाना में की गई। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम को कागज और कूड़े के ढेर से लकड़ी जलाने के साक्ष्य भी मिले। यह भी बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए मिट्टी तेल का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जुन्गा से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से राख को एकत्र किया और जांच के लिए जुन्गा स्थित लैब ले गई। दूसरी ओर, यह आग अस्पताल में फैल जाती तो पूरा अस्पताल पल भर में जलकर राख हो जाता। अस्पताल के इस पुराने भवन में मौजूदा समय में मेडिसन वार्ड, सीएमओ रूम, एमएस रूम, डॉक्टर ड्यूटी रूम, ऑपरेशन थियेटर, नर्सिंग हॉस्टल और ऑफिस में डॉक्टरों का पूरा रिकॉर्ड रखा गया है।
मिट्टी तेल की आ रही थी दुर्गंध
डीडीयू अस्पताल के पुराने भवन में आग लगाकर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। मौके पर से मिट्टी तेल की दुर्गंध भी आ रही थी। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस भी मामले की तफ्तीश कर रही है। - प्रमोद शुक्ला, डीएसपी हेडक्वार्टर