फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम, महिला की मौत

बल्देहां में घास काटने गई महिला की गिरकर मौत

Mon, 01 Jul 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
क्राइम, महिला की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
शिमला। राजधानी के साथ लगते मशोबरा क्षेत्र में एक महिला की गिरकर मौत हो गई। इसकी पहचान प्रभु देवी (40) पत्नी लायक राम गांव जूग पंचायत बल्देहां के रूप में हुई है। सोमवार को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। मृतक महिला अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है। पुलिस के मुताबिक देर शाम महिला घास लाने गई थी। इस दौरान उसके साथ दो छोटे बच्चे भी थे, करीब सवा छह बजे महिला घास काटते हुए करीब डेढ़ सौ फीट नीचे गिर गई। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चों ने मां को गिरते देखकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। इस पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर और जिला अध्यक्ष सत्यवान पुंडीर ने महिला की मौत पर शोख व्यक्त किया है। साथ ही प्रदेश में चारा बैंक स्थापित करने की मांग की है ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। महिला को आर्थिक मदद मुहैया करवाने का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed