{"_id":"59397a8c4f1c1b39488b4572","slug":"131496939148-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी बहस में उतार डाला मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी बहस में उतार डाला मौत के घाट
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग(रामपुर बुशहर)।
पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाली बलग पंचायत में बुधवार रात को दो लोगों में बहस हो गई। इसके बाद एक युवक ने दूसरे व्यक्ति को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार को ग्राम पंचायत बलग के दागली गांव के लायक राम ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि उसके गांव में एक युवक ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है। बलग पंचायत के दागली गांव में रमेश चंद और दौलत राम की किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई दौलत राम ने रमेश चंद को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति को इस बारे बताया, जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने देर रात फोन कर मृतक रमेश के भाई को घर पहुंचने बारे पूछा, लेकिन उसके भाई ने रमेश चंद के न पहुंचने की बात कही। सुबह जब देखा तो मौके पर रमेश चंद (40) निवासी हमलेत क्यारना, पंचायत बलग का शव पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना ठियोग पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया।
आरोपी की पहचान दौलत राम (28) पुत्र परमानंद गांव हमलेत क्यारना, पंचायत बलग के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अभी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि इस आरोपी के परिवार में कोई भी नहीं है और यह गांव में अकेला ही रहता था। डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई तेजधार हथियार नहीं मिला है। हत्या के मामले को अंजाम देने वाला आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।