फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three Arrested for Stealing 5.5 Quintals of Iron Trolley Panels in Umaria

उमरिया क्राइम: वेल्डिंग दुकान के बाहर से 5.5 क्विंटल लोहे के पल्ले गायब, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Wed, 09 Sep 2026 06:06 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

उमरिया के घघरी में वेल्डिंग दुकान के बाहर से 5.5 क्विंटल लोहे के पल्ले चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस ने लोहा व 8 लाख की पिकअप जब्त की।

विज्ञापन
Three Arrested for Stealing 5.5 Quintals of Iron Trolley Panels in Umaria
वेल्डिंग दुकान के बाहर से 5.5 क्विंटल लोहे के पल्ले गायब, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

विस्तार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की मरम्मत के लिए रखे लोहे के पल्ले चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5.5 क्विंटल लोहे के पल्ले बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। बरामद सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 8.60 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


मामला ग्राम घघरी स्थित कृष्णा वेल्डिंग वर्क के सामने का है। बरबसपुर निवासी तिलक राज विश्वकर्मा ने 8 सितंबर को चौकी सिविल लाइन, थाना कोतवाली उमरिया में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक उसकी दुकान के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मरम्मत के लिए लोहे के पल्ले रखे हुए थे। इन पल्लों का वजन करीब 5.5 क्विंटल था और अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये थी। 5 सितंबर से 7 सितंबर के बीच अज्ञात व्यक्ति लोहे के पल्ले चोरी कर ले गया।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 473/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा और एसडीओपी उमरिया पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मंदिर विस्थापन के खिलाफ हजारों श्रद्धालु डटे, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा 5.5 क्विंटल लोहे का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP 54 ZC 9271 को भी जब्त किया है।


पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बरामद ट्रॉली के लोहे के पल्लों की कीमत करीब 60 हजार रुपये है, जबकि जब्त पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है। इस तरह मामले में कुल 8 लाख 60 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी उमरिया जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद तीनों को जिला जेल उमरिया में दाखिल कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना आगे भी जारी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed