फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम, चरस के साथ तीन गिरफ्तार

चरस के साथ दो छात्रों समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2019 10:42 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
क्राइम, चरस के साथ तीन गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने दो छात्रों समेत तीन युवकों को 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने नशे के पदार्थ को कब्जे में लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकुश (19), पुनीत (19) और अशोक (25) के तौर पर हुई है। ढली पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम इंचार्ज अश्वनी कुमार की अगुवाई में संजौली क्षेत्र में गश्त पर थी। करीब दस बजे गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसी बीच ढली बाईपास से संजौली की तरफ आ रही एक कार को तलाशी के लिए चलौंठी के पास रोका। इसमें तीन युवक बैठे थे। एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल शुभी कुमार और रमन कुमार ने गाड़ी की तलाशी शुरू की तो एक पॉलीथीन थैले में चरस मिली। इसके बाद पुलिस ने इन तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक युवक चंडीगढ़ में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है वहीं दूसरा आरोपी बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि चरस के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed