फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 years old boy drowned in pabbar river.

पब्बर नदी में डूब गया दस साल का मासूम

Thu, 25 Sep 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू़ Updated Thu, 25 Sep 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
10 years old boy drowned in pabbar river.

पब्बर नदी में बहने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मंगलवार शाम बखीरना पुल के समीप बच्चा पब्बर नदी के किनारे खेलने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से नदी में बह गया। परिजनों को इसकी सूचना करीब नौ बजे मिली।

विज्ञापन


इसके बाद रात भर बच्चे की तलाश की गई। बुधवार सुबह बच्चे का शव पौढ़ीताल के पास मिला। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे नेपाली मूल का दस वर्षीय बालक राजेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ बखीरना पुल के समीप पब्बर नदी के किनारे खेल रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच राजेंद्र का पांव फिसल गया और वह नदी में बह गया। साथ खेल रहे बच्चे साथी इसे देखकर डर गया। शाम को जब परिजनों ने पूछा तो मंगलवार रात करीब नौ बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नदी तट पर बच्चे की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह पौढ़ी ताल के पास बच्चे का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को दे दिया है। डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि नदी किनारे खेलते वक्त बच्चा पानी में बहा है।


पुलिस को घटना की सूचना रात को देरी से मिली। बुधवार सुबह शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर बच्चे का शव मिलते ही राजेंद्र के परिजनों से मिलने के लिए स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा है। परिजनों की दर्दनाक चीखों से हर किसी की आंख नम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed