यूको बैंक में दिन दहाड़े चोरी, 1.3 करोड़ से भरा ट्रंक ले गया चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूको बैंक की शिमला माल रोड स्थित मुख्य शाखा से 500 और 1000 के पुराने नोटों से भरे ट्रंक को एक शातिर दिनदहाड़े उड़ाकर ले गया। ट्रंक में एक करोड़ तीन लाख रुपये थे जिन्हें नैना टिक्कर ब्रांच से जमा कराने के लिए लाया गया था।
चोरी की यह घटना 26 दिसंबर को हुई है। सीसीटीवी फुटेज में ट्रंक उठाने का खुलासा हुआ तो बैंक प्रबंधन ने सोमवार को थाना सदर में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस फुटेज को खंगाल रही है।
30 दिसंबर तक पुराने नोट बदले जा रहे थे, ऐसे में बैंक प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक की करेंसी चेस्ट फुल हो गई थी, जिसका आरोपी ने फायदा उठाया।
ऐसे हुआ चोरी का खुलासा, पुलिस तलाश में जुटी
यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र कौल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 26 दिसंबर को नैना टिक्कर ब्रांच से 500 और 1000 के पुराने नोटों से भरे दो ट्रंक यहां लाए गए थे। एक करोड़ तीन लाख से भरा एक ट्रंक गुम हो गया।
जब इसकी अपने स्तर पर छानबीन की तो सीसीटीवी में एक व्यक्ति को उठाते हुए देखा गया। शातिर ने बैंक के भीतर से यह ट्रंक 26 दिसंबर को दोपहर करीब 3.53 बजे उठाया। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।