{"_id":"60031c138ebc3e2e7d638424","slug":"crime-shimla-news-sml3579882149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में तीन तलाक का पहला मामला, अधिवक्ता ने अपनी पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में तीन तलाक का पहला मामला, अधिवक्ता ने अपनी पत्नी को घर से निकाला
Sun, 17 Jan 2021 09:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तीन तलाक का मामला सामने आया है। मुस्लिम महिला ने पति पर तीन तलाक कह कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का पति हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। तीन तलाक का जिला शिमला में यह पहला मामला दर्ज हुआ है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली में उसका भाई हादसे में घायल हो गया था। भाई को देखने वह दिल्ली चली गई। कुछ दिन बाद वापस शिमला आई तो पति ने घर में आने से मना कर दिया और तलाक नामा थमाकर घर से निकाल दिया। मुस्लिम महिला को बीस हजार की मेहर भी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने लक्कड़ बाजार चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि तीन तलाक का मामला दर्ज हुआ है। मामले की तफतीश जारी है।
विज्ञापन