{"_id":"5f809ab58ebc3ea360757973","slug":"crime-shimla-news-sml347809630","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चीघाटी में दो किरायेदारों के कमरों के ताले टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चीघाटी में दो किरायेदारों के कमरों के ताले टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी के बालूगंज क्षेत्र में चोरों ने दिनदिहाड़े दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें एक किरायेदार के कमरे से शातिर ब्लूटूथ और चार्जर उड़ा ले गए, जबकि दूसरे कियारेदार के कमरे से आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कच्चीघाटी निवासी अरविंद्र शर्मा ने बताया कि उनके भवन की दूसरी मंजिल में दो टू रूम सेट हैं। इनमें किरायेदार रहते हैं। घटना के दिन हमीरपुर निवासी मनोज डयूटी गया था, जबकि महिला अपने मायके चौपाल गई थी। शाम करीब पांच बजे मनोज वापस लौटा तो देखकर हैरान रह गया। पड़ोस में महिला के कमरे का दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में जाकर देखा तो सामान चारों ओर बिखरा पड़ा था। इस बीच उसने महिला से संपर्क किया तो पता चला कि महिला ने सोने के जेवरात कमरे में रखे थे। इसी बीच मनोज कुमार अपने कमरे में गया तो वहां पर भी दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे को चेक किया तो वहां से ब्लूटूथ और मोबाइल चार्जर गायब थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक महिला के वापस आने के बाद ही चोरी हुए जेवरात के बारे में पता चला पाएगा। इधर, बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।