फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

अधीक्षक ने सरकारी स्कूल में फंदा लगाकर दे दी जान

Thu, 18 Jun 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
रावमा स्कूल गुम्मा का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच, स्कूल के एक कमरे में पंखे पर झूला युदीराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सुन्नी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक गुम्मा स्कूल के अधीक्षक ने कार्यालय के ही एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान युदीराम शर्मा पुत्र मुल्क राम शर्मा, गांव चेबड़ी, तहसील सुन्नी के रूप में हुई है। मृतक के साथ उसकी पत्नि भी रहती थी। सुन्नी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसा वीरवार सुबह करीब आठ बजे का है। पुलिस के मुताबिक मृतक स्कूल से करीब सौ मीटर की दूरी पर क्वाटर में अपनी पत्नी के साथ रहता था। हादसे के दिन अधीक्षक सुबह जल्दी स्कूल चला गया। स्कूल के मिड मील वर्कर ने अधीक्षक को स्कूल जाते देख लिया था। स्कूल वर्कर के बच्चे का जमा दो कक्षा का रिजल्ट आना था, इस सिलसिले में वर्कर सुबह आठ बजे के करीब स्कूल पहुंचा तो वहां देखकर उसके होश उड़ गए। अधीक्षक ने कमरे में पंखे से लटका था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर शव को पंखे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए ले गए। पुलिस ने दोपहर बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि मामले की तफतीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed