फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

आईजीएमसी में डॉक्टरों की गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले

Sun, 29 Sep 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। आईजीएमसी में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने दो डॉक्टरों की गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। व्यक्ति ने ईंटों से प्रहार करके इस घटना को अंजाम दिया। शीशे टूटने की आवाज ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सुनी तो वह भाग पर मौके पर गए और व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन

अस्पताल की पार्किंग में मेडिसन व कार्डियोलाजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों की गाड़ियां खड़ी थीं। इस बीच एक व्यक्ति आया और गाड़ियों के शीशों पर ईंटें मार दीं। सुरक्षा कर्मी वीरेंद्र कुमार और अनुज कुमार ने व्यक्ति को पकड़ा और इसकी सूचना डॉक्टरों को भी दी। इसके बाद मेडिसन विभाग के डॉक्टर मौके पर आए और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट करने को मना किया। डॉक्टर ने कहा कि इसे पुलिस के सुपुर्द करो। वहीं कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सक नहीं पहुंच पाए। शुरुआती जांच में पता चला है कि उक्त व्यक्ति नेपाल का रहने वाला है और अपना नाम तोप सिंह बता रहा है। व्यक्ति ने बताया कि उसे यहां पर बड़े बड़े सांप दिखाई दे रहे थे, इसलिए उन्हें मारने के लिए ऐसा किया। लेकिन जब कर्मियों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ने की बात कही तो वह साफ तौर पर इंकार करने लगा। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से पीड़ित है। फिलहाल सुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि इस घटना के बाद से बाकी के डॉक्टरों को भी अपनी गाड़ियों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि जिस व्यक्ति ने डॉक्टरों की गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। उसे अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दियाहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed