{"_id":"610c245e8ebc3ec20614852d","slug":"crime-news-shimla-news-sml3793989126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लोगों को झांसे में लेकर शातिर बना रहे हैं वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर लोगों को झांसे में लेकर शातिर बना रहे हैं वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई लोग को बना चुके हैं शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे हैं ब्लैकमेल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शातिरों ने अब फेसबुक को हथियार बनाकर ब्लैक मेलिंग का नया खेल शुरू कर दिया है। इनके झांसे में शिमला शहर के कई लोग फंस चुके हैं। यह शातिर पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं और जब आप उसे अपनी मित्रता सूची में शामिल कर लेते हैं तो आप का बुरा वक्त शुरू हो जाता है।
फेसबुक पर ऑनलाइन होते ही वीडियो कॉल आती है और उसे रिसीव करते ही आपके साथ एक अश्लील खेल शुरू हो जाता है। वीडियो काल में एक युवती खुद और सामने वाले को निर्वस्त्र होने कहती है। यहां जो झांसे में आ गया उसका चुपके से वीडियो बना लिया जाता है। इसके बाद फिर ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू हो जाता है। हाल ही में एक युवक और पुरुष को एक युवति अपना शिकार बना चुकी है। युवति ने दोनों को वीडियो बनाने के बाद उन्हें खाते में पैसे जमा करने की धमकी दी। कहा कि अगर पैसे जमा नहीं किए तो वह वीडियो उसके दोस्तों और परिजनों को भेज देगी।
पुलिस के पास इस तरह की शिकायतें लगातार आ रही हैं। साइबर सैल इस मामले में गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।
तुरंत पुलिस सेे करें संपर्क
एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि अगर कोई अनजान कॉल कर रहा है तो सबसे पहले ट्ररू कॉलर पर पता करें। फेसबुक पर किसी अनजान की फ्रेंड रिक्वेस्ट को नजर अंदाज करें। कोई अगर भूल से इनके जाल में फंस जाए तो तुरंत पुलिस को बताएं। आईडी ब्लॉक कर दें।