फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime branch team in una for cbse paper leak case investigation

सीबीएसई पेपर लीक मामले में पुलिस टीम की ऊना में दबिश, इनसे की पूछताछ

Wed, 11 Apr 2018 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Wed, 11 Apr 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
crime branch team in una for cbse paper leak case investigation

सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ऊना पहुंची। सीबीएसई जमा दो के अर्थशास्त्र के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऊना जिला में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी सुशील कुमार की अगुवाई में  दिल्ली से रवाना हुई टीम तीन बजे के करीब ऊना पहुंची। जिसके बाद दोपहर को ठीक 3.20 बजे टीम चंडीगढ़ रोड स्थित डीएवी सेंटनरे पब्लिक स्कूल में दाखिल हुई। 
विज्ञापन


हालांकि स्कूल के बंद करने का समय हो चुका था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की पूर्व इतलाह पर स्कूल खुला रखा गया था। इस दौरान टीम के चार सदस्यों में से तीन सदस्यों की टीम ने स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल महाजन से केस के सिलसिले में करीब एक घंटा तक पूछताछ की और मामले में आरोपी बनाए गए स्टाफ के सदस्यों से संबंधित रिकार्ड तलब किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के आने की सूचना को लेकर अफरा-तफरी का महौल

crime branch team in una for cbse paper leak case investigation

टीम ने इस दौरान कुछ दस्तावेज जांचे और कुछ अपने साथ ले गए। इससे पूर्व स्कूल स्टाफ में टीम के आने की सूचना को लेकर अफरा-तफरी का महौल रहा। लेकिन बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रही।

गौर हो कि पेपर लीक के मुख्य तीनों आरोपी इसी स्कूल के कर्मचारी रहे हैं, जिन्हें डीएवी प्रबंधन समिति ने बीते रोज निलंबित किया है। वहीं, स्कूल से रिकार्ड जुटाने के बाद एक टीम हमीरपुर रोड स्थित युनियन बैंक के लिए रवाना हुई, जबकि

दूसरी टीम आरोपी राकेश शर्मा, अमित शर्मा और अशोक कुमार को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच की गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को लेकर युनियन बैंक शाखा में पहुंची। 

प्रबंधक से विस्तृत पूछताछ की

crime branch team in una for cbse paper leak case investigation

टीम के कुछ सदस्य अपने साथ लगाई टेंपो ट्रेवलर में ही मौजूद रहे। जबकि तीनों आरोपी भी इसी वाहन में टीम की हिरासत में थे। इस दौरान एक टीम ने युनियन बैंक के प्रबंधक से विस्तृत पूछताछ की।

टीम पहले ही सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले गई है। इसके बाद आरोपियों को पुलिस टीम अपने साथ जवाहर नवोदय स्कूल पेखुवेला स्थित परीक्षा केंद्र ले गई। जहां से टीम ने केस के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अधिकांश जांच पूरी कर ली है। फिलहाल इस केस में और किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे एसीपी स्टार-2 इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि अभी एसआईटी की जांच जारी है। इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। आरोपियों को रिमांड के लिए कल अदालत में पेश किया जाएगा। 

आरोपियों से मिलने पहुंच गए परिजन

crime branch team in una for cbse paper leak case investigation

तीन दिन से दिल्ली पुलिस की हवालात में रातें गुजार रहे सीबीएसई पेपर लीक प्रकरण के आरोपियों को मंगलवार को आखिर कुछ पलों के लिए अपनों से मुलाकात नसीब हो पाई। सूत्रों के मुताबिक मामले में तीनों आरोपियों को लेकर ऊना आ रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम कुछ देर के लिए रक्कड़ में लंच करने के लिए रुकी।

इसी दौरान तीनों आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ देर के लिए परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को अधिक देर तक आरोपियों से मिलने नहीं दिया गया। परिवार के सदस्यों की निगाहें ऊना की ओर बढ़ते वाहन की तरफ लगी रहीं।

बीते सात अप्रैल को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की दो टीमों ने ऊना जिला के विभिन्न ठिकानों पर आधी रात को दबिश देकर सीबीएसई पेपर लीक के आरोपी अमित शर्मा और अशोक कुमार को उनके घरों से गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड राकेश कुमार को पुलिस दोपहर बाद ही उठा ले गई थी।

उसके बाद से तीनों आरोपी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस अब बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को दिन भर यह जानने की कोशिश की कि इस बहुचर्चित केस के तार ऊना में कहीं और तो नहीं जुड़े हैं। यह भी माना जा रहा है कि अगर अदालत की ओर से आरोपियों की रिमांड बढ़ती है तो क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को एक बार फिर ऊना ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed