{"_id":"929dd6075b5ca2cd95135c4c14019268","slug":"cracks-on-the-ridge-maidan-alarming-danger-to-residential-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर धंसने लगा रिज मैदान, हो सकती है तबाही!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर धंसने लगा रिज मैदान, हो सकती है तबाही!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-दुनिया के सैलानियों की पसंदीदा जगह शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान खतरे में है। शहर में जारी बरसात के चलते ऐतिहासिक रिज मैदान पर दरारें पड़ना शुरू हो गई है। आशियाना रेस्टोरेंट के सामने फिर से दरारें पड़ना शुरू हुई हैं। बीते कई सालों से मैदान में दरारें पड़ने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
नगर निगम भी हर साल सिर्फ औपचारिकता के लिए दरारों में सीमेंट भर कर अपनी ड्यूटी निभा रहा है। मेयर आफिस के सामने धंसते रिज को बचाने के लिए बनाए जाने वाले अंडर ग्राउंड शापिंग कांप्लेक्स का मामला अभी भी ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
शहर में जारी मूसलाधार बारिश के चलते मैदान के नीचे लगे डंगे कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। इससे तिब्बती मार्केट और लक्कड़ बाजार बस स्टेंड को भी खतरा पैदा हो गया है। रिज मैदान के नीचे शिमला को पानी की सप्लाई करने वाला वाटर टैंक है। जमीन धंसने से टैंक को नुकसान होने की सूरत में भारी विनाश हो सकता है।
विज्ञापन
निगम के सारे दावे औंधे मुंह गिरे
नगर निगम रिज मैदान को धंसने से बचाने के लिए कई तरह के दावे करते आ रहा है। जबकि प्रबंध पुख्ता साबित नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह से एतिहासिक रिज मैदान धंसने की कगार पर पहुंच गया है। हर बार मैदान पर दरारें पड़ने के दौरान निगम कर्मी रिज मैदान में सीमेंट भर कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
आपदा प्रबंधन कार्यशाला में किया था आगाह
-राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला में प्रदेश सरकार व नगर निगम को चेताया गया था कि ऐतिहासिक रिज मैदान को बचाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए विशेषज्ञों ने सुझाव भी दिए थे।
-रिज से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था सुधरे।
-रिवोली रोड से रिटेनिंग वॉल लगाई जाए।
-रिज के नजदीक ऐतिहासिक इमारतों का समयबद्ध रखरखाव किया जाए।
इमारत ढहने से गई थीं दो जानें
रिज मैदान के धंसने के कारण 2008 में रिवोली रोड पर स्थित तिब्बती मार्केट की दुकानें ढह गई थीं। लोअर बाजार टनल के साथ लगती एक पुरानी इमारत ढहने से दो लोगों की जान तक चली गई थी।
रिज का हो चुका है जियोलॉजिकल सर्वे
नगर निगम रिज मैदान का जियोलॉजिकल सर्वे करवा चुका है। मैदान का जायजा लेने के लिए एक स्पेशल टीम शिमला आई थी। सर्वे के आधार पर मैदान के संरक्षण के लिए उपाय भी सुझाए गए थे।
करेंगे डंगों को मजबूत : गुप्ता
नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा के अधिशासी अभियंता एचके गुप्ता का कहना है रिज मैदान पर डिप्रेशन वाले स्थान पर दरारें पड़ी हैं। वीरवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा।