{"_id":"6329e30c54ccde2a2546961a","slug":"cpi-m-state-secretariat-decided-the-names-of-10-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: माकपा राज्य सचिवालय ने 10 प्रत्याशियों के नाम किए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: माकपा राज्य सचिवालय ने 10 प्रत्याशियों के नाम किए तय
Tue, 20 Sep 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:29 PM IST
सार
माकपा नेता और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। माकपा प्रदेश की 14 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। माकपा राज्य कमेटी की बैठक मंडी में 2 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश सचिव ओंकार शाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माकपा राज्य सचिवालय ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अब शिमला, ऊना, सोलन और कुल्लू के प्रत्याशियों के नाम तय होने हैं। ये सभी नाम पोलित ब्यूरो के पास मंजूरी के लिए शीघ्र भेजे जाएंगे। माकपा नेता और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। माकपा प्रदेश की 14 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। माकपा राज्य कमेटी की बैठक मंडी में 2 अक्तूबर को होगी। अन्य सीटों पर माकपा विधानसभा चुनाव में भाकपा के साथ तालमेल करके चुनाव में जुटेगी। पार्टी के प्रदेश सचिव ओंकार शाद की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को अहम बैठक हुई।
विज्ञापन
माकपा प्रदेश सचिव ओंकार साद न बैठक के बाद बताया कि ठियोग से विधायक राकेश सिंघा, आनी से देवकी नंद, जोगेंद्रनगर से कुशाल भारद्वाज, धर्मपुर मंडी भूपेंद्र सिंह, सराज महेंद्र राणा, हमीरपुर डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, चंबा नरेंद्र सिंह, पच्छाद आशीष कुमार, कसुम्पटी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर और करसोग से किशोरी लाल को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। अब शिमला, अर्की और कुल्लू सीटों के लिए माकपा प्रत्याशियों के नाम शीघ्र ही तय होने हैं। राज्य सचिवालय की बैठक में माकपा सचिवालय के सदस्य डॉ. ओंकार शाद डॉ. कुलदीप तंवर, प्रेम, डॉ. कश्मीर सिंह, संजय चौहान और कुशाल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन