फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   couple succumbs to death after eating mushroom.

मशरूम ने ले ली पति-पत्नी की जान

Sat, 23 Aug 2014 09:50 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
couple succumbs to death after eating mushroom.

मंडी जिले की उरला पंचायत के बडवाहण गांव के एक दंपति की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार बडवाहण निवासी टेक चंद अपनी पत्नी संती देवी बिरोजा निकासी के काम के लिए सिरमौर गए थे।

विज्ञापन


यहां दंपति ने बीते सप्ताह जंगल से मशरूम लाकर उसकी सब्जी का सेवन किया। इससे दोनों की तबीयत खराब होने लगी। स्वास्थ्य बिगड़ता देख उन्हें राजगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से दोनों को चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एक बेटा और दो बेटियां हुईं बेसहारा

couple succumbs to death after eating mushroom.

यहां टेक चंद की 19 अगस्त और शनिवार सुबह उनकी पत्नी संती देवी की भी मौत हो गई। दंपति की मौत से परिजन सकते में हैं। पंचायत उपप्रधान टेक सिंह ठाकुर ने बताया कि दंपति के एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों शादीशुदा हैं। उन्होंने सरकार से शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।

स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह गुलेरिया, वामन देव ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, उपाध्यक्ष लेख राम ठाकुर और महासचिव भूप सिंह धरवाल ने गहरा शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed