HPBOSE: डीएलएड की खाली सीटों के लिए डेढ़ माह बाद फिर होगी काउंसलिंग
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के चलते शिक्षा बोर्ड डीएलएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन के शैक्षणिक सत्र 2023-25 के शुरू होने के करीब डेढ़ माह बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 27 दिसंबर को स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होगी। इस दौरान बोर्ड की ओर से 1384 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के चलते शिक्षा बोर्ड डीएलएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर रहा है। यह काउंसलिंग 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होगी। यह काउंसलिंग प्रक्रिया निजी शिक्षण संस्थानों में रिक्त चल रही सीटों को भरने के लिए होगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान बोर्ड की ओर से 1,384 अभ्यर्थियों को शाॅर्ट लिस्ट किया गया है, जिसमें सामान्य वर्ग के 50 प्रतिशत अंक प्राप्त अभ्यर्थी और आरक्षित वर्ग एससी, एसटी और ओबीसी आदि से 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इस काउंसलिंग के लिए शाॅर्ट लिस्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस काउंसलिंग प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने पहले हुई तीन काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लिया था। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा फॉर्म भरना सुनिश्चित करना होगा और सत्यापित प्रतियों के साथ सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, श्रेणी, उपश्रेणी और अन्य संबंधित प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटोकॉपी साथ लानी होगी।