एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए इस दिन से होगी काउंसलिंग, शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी करने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल भी तय कर दिया है। बुधवार देर शाम को मेरिट लिस्ट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
मेरिट के आधार पर ही पांच जुलाई से विवि में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए बनी प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी ने काउंसलिंग का शेडयूल भी जारी कर दिया गया है।
इसके मुताबिक काउंसलिंग की प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू होगी। यह 11 जुलाई तक प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। श्रेणीवार जारी मेरिट के आधार पर तय की गई काउंसलिंंग तिथि के रोज अभ्यर्थियों को अपीयर होना होगा।
ये है काउंसलिंग शेडयूल
काउंसलिंग तिथि श्रेणी रैंक संख्या
पांच जुलाई 2019 संयुक्त मेरिट कंबाइंड रैंक 1 से 50 रैंक
चिल्ड्रन आफ एक्स सर्विसमैन 1 से 64 तक सभी
चिल्ड्रन ऑफ डिफेंस पर्सनल 1-50 रैंक तक सभी
6 जुलाई 2019 संयुक्त मेरिट 51 से 300 250
7 जुलाई 2019 संयुक्त मेरिट 301 से 600 300
8 जुलाई 2019 संयुक्त मेरिट 601 से 1000 400
9 जुलाई 2019 संयुक्त मेरिट 1001 से 1650 650
10 जुलाई 2019 संयुक्त मेरिट 1650 से 2350 700
11 जुलाई 2019 संयुक्त मेरिट 2351 से 3104 754
काउंसलिंग के लिए ये दस्तावेज जरूरी
नोट : काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को आवेदन फार्म में दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियां साथ लानी हाेंगी। सोलन के एमएमएम मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए आवेदन करने वालों को ट्यूशन फीस की 50 फीसदी का ड्राफ्ट साथ लाना होगा।
सभी डेंटल कॉलेजों में सीट के लिए काउंसलिंग में सीट पाने वालों को वित्त अधिकारी प्रदेश विश्वविद्यालय के नाम पर ट्यूशन फीस का 50 फीसदी राशि का ड्राफ्ट देना होगा।