{"_id":"60c743aaa4cf0615e252c4e1","slug":"coronaviurs-alert-in-himachal-due-to-cases-of-delta-variants-in-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जर्मनी में डेल्टा वेरिएंट के मामले सामने आने से हिमाचल में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जर्मनी में डेल्टा वेरिएंट के मामले सामने आने से हिमाचल में अलर्ट
Mon, 14 Jun 2021 05:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:45 PM IST
सार
नए वेरिएंट और जिनोम सिक्वेंसिंग का पता लगाने के हिमाचल से हिमाचल से दिल्ली के लिए 600 के करीब सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें से कुछ की रिपोर्ट आई है, जिसमें 32 सैंपलों में यूके स्ट्रेन समेत 17 सैंपलों में डबल म्यूटेंट और 40 से ज्यादा सैंपलों में भारतीय वेरियंट मिला है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक)
- फोटो : PIB
विस्तार
विदेशों में तेजी से फैल रहा कोरोन का जर्मन डेल्टा वेरिएंट को लेकर हिमाचल सरकार ने अलर्ट कर दिया है। इस वैरियंट ने जर्मन में काफी लोगों को चपेट में लिया है। हिमाचल में यह वेरियंट अपने पांव तो नहीं पसार रहा है, स्वास्थ्य विभाग इसकी पड़ताल में जुट गया है। इस वेरियंट को लेकर सरकार ने मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, सीएमओ और बीएमओ को अलर्ट किया है। जिलों में वैक्सीन लगने के बाद जो लोग फिर से कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। उनके सैंपल जांच को दिल्ली भेजनी को कहा है।
विज्ञापन
नए वेरिएंट और जिनोम सिक्वेंसिंग का पता लगाने के हिमाचल से हिमाचल से दिल्ली के लिए 600 के करीब सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें से कुछ की रिपोर्ट आई है, जिसमें 32 सैंपलों में यूके स्ट्रेन समेत 17 सैंपलों में डबल म्यूटेंट और 40 से ज्यादा सैंपलों में भारतीय वेरियंट मिला है। हिमाचल में वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद कई लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। ये लोग आखिर क्यों संक्रमित हो रहे हैं? कौन सा वायरस इन्हें दोबारा संक्रमित कर रहा है? इसकी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि फिलहाल अभी हिमाचल में इस तरह का वेरिएंट नहीं मिला है। बावजूद इसके राज्य से सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली भेजा रहा है। सभी सीएमओ, प्रिंसिपल को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन