फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus In Himachal: There is a possibility of spreading BA4, BA6 variants, samples will be sent to Delhi

CoronaVirus In Himachal: हिमाचल में बीए-4, बीए-6 वैरिएंट फैलने की आशंका, दिल्ली भेजे जाएंगे सैंपल

Fri, 01 Jul 2022 02:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Jul 2022 02:57 AM IST
सार

 प्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन के बीए-4 और बीए-6 वैरिएंट फैलने की आशंका के चलते जिला मंडी और शिमला में सैंपल एकत्र कर दिल्ली भेजने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
CoronaVirus In Himachal: There is a possibility of spreading BA4, BA6 variants, samples will be sent to Delhi
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : amar ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सप्ताह के भीतर हिमाचल में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 500 पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन के बीए-4 और बीए-6 वैरिएंट फैलने की आशंका के चलते जिला मंडी और शिमला में सैंपल एकत्र कर दिल्ली भेजने के निर्देश दिए हैं। तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में यह वैरिएंट लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। प्रदेश में भी कहीं यह वैरिएंट प्रवेश तो नहीं हो चुका है, इसे लेकर सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा तीर्थ यात्राओं, मेलों और राजनीतिक कार्यक्रमों को खुले मैदानों में करवाने की हिदायत भी दी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अन्य वैरिएंट की अपेक्षा यह तीव्र गति से फैलता है। यह शरीर के भीतर प्रवेश करने पर ज्यादा खतरनाक हो जाता है। दमा, हार्ट, किडनी पीड़ित मरीजों के लिए यह ज्यादा घातक है। जिन लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है, उन्हें बाईपास कर यह आगे बढ़ता है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


सर्दी खांसी से पीड़ित मरीजों के कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश
प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में आने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीजों के कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों के पास एक से ज्यादा तीमारदार न ठहराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीए-4 और बीए-6 की आशंका के चलते जिला मंडी और शिमला में मरीजों के सैंपल दिल्ली प्रयोगशाला भेजने के लिए कहा है। कोरोना का यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक है। अन्य वैरिएंट की तुलना में यह तेजी से फैलता है। 


- सुभाशीष पांडा, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य


प्रदेश में कोरोना के 96 नए मामले
हिमाचल में गुरुवार को कोरोना के 96 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 550 पहुंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पतालों में सिर्फ पांच कोरोना मरीज ही भर्ती हैं। अन्य घरों में आइसोलेट हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed