{"_id":"5eeb6d338ebc3e42ae3d351e","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-18th-june-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में चार मामलों समेत हिमाचल में 10 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में चार मामलों समेत हिमाचल में 10 कोरोना पॉजिटिव
Thu, 18 Jun 2020 09:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना के रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को शिमला और कांगड़ा में दो दंपतियों समेत प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी शिमला में गुरुवार को चार नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें दिल्ली से लौटे होम क्वारंटीन जुब्बल तहसील से पति-पत्नी, सराहन का कनाडा से कुछ दिन पहले दिल्ली से होकर शिमला पहुंचा युवक और एक युवक शिमला का शामिल है। सभी को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा जिले में दिल्ली से लौटे पालमपुर के लाहड़ गांव के दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें धर्मशाला अस्पताल में शिफ्ट किया गया। दिल्ली से लौटे भूनखेर (भुलाना) के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसे बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। रात को जिले में एक और मामला आया। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में होम क्वारंटीन को कोरोना हुआ है, जो पहले से संक्रमित पूर्व प्रधान के संपर्क में आया था। इसके अलावा शाहपुर के कलियाड़ा के व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में दो और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद कवोडि-19 केयर सेंटर से घर भेज दिया है। वहीं चंबा जिले में भी 19 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक दिल्ली से लौटा था और चंबा में पेड क्वारंटीन सेंटर में था। संक्रमित को अब कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है। राज्य में गुरुवार को पांच कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 595 हो गई है। 373 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। चार राज्य के बाहर चले गए हैं। कोरोना से छह की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 203 है।