फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corona infected woman committed suicide in DDU of Shimla

शिमला के डीडीयू में कोरोना संक्रमित महिला ने की आत्महत्या, 18 सितंबर से थी भर्ती

Wed, 23 Sep 2020 05:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Sep 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman committed suicide in DDU of Shimla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

शिमला के डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर डीडीयू (रिपन) में 54 साल की कोरोना पॉजिटिव महिला ने आत्महत्या कर ली है। वहीं सात महीनों के भीतर कोरोना पॉजिटिव मरीज द्वारा आत्महत्या करने का ये पहला मामला है। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच हुआ है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा रही है।

विज्ञापन


मामला देर रात का है। चौपाल की रहने वाली इस महिला को 18 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डीडीयू अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन रात 12 बजकर पांच मिनट पर कोविड अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित एक गैलरी में फंदा लगाकर महिला ने जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने वीडियोग्राफी भी की। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने प्रोटोकॉल के तहत महिला के शव को ग्रिल से लगे फंदे से उतारा ओर शव को मोर्चरी में रखा गया। इस प्रक्रिया में सुबह के तीन बजे गए। उधर, इस मामले पर शिमला पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। हर पहलू पर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed