फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corona: Govind Thakur said - schools will be opened only when the situation is right

कोरोना: गोविंद ठाकुर बोले- हालात ठीक होने पर ही खोले जाएंगे स्कूल

Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश 69 विद्यार्थियों के संक्रमित होने पर 22 अगस्त तक स्कूल बंद करने पड़े हैं। कोरोना मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में स्कूल खोलना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
Corona: Govind Thakur said - schools will be opened only when the situation is right
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने और हालात ठीक होने पर ही स्कूल खोले जाएंगे।  सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश 69 विद्यार्थियों के संक्रमित होने पर 22 अगस्त तक स्कूल बंद करने पड़े हैं।

विज्ञापन


कोरोना मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में स्कूल खोलना मुश्किल होगा। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में सोमवार से सेकेंड और थर्ड ईयर के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहली सितंबर से फर्स्ट ईयर की कक्षाओं का शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन


फर्स्ट ईयर के लिए अभी दाखिलों की प्रक्रिया जारी है। जिला स्तर पर विद्यार्थियों की रैंडम टेस्टिंग हो रही है। शिक्षक और गैर शिक्षक नियमित तौर पर स्कूलों में आकर ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर दो अगस्त से दसवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षकों से परामर्श लेेने के लिए स्कूलों में आने की मंजूरी दी थी, लेकिन इसी बीच दोबारा से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। विद्यार्थियों को लेकर सरकार कोई भी जोखिम नहीं उठा सकती है। ऐसे में 22 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। जल्द ही इस फैसले की समीक्षा कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस की चार्जशीट का स्वागत, जयराम सरकार पारदर्शी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए चार्जशीट तैयार कर रही है। इसका स्वागत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है।


अफगानिस्तान मामले पर केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान के कई बच्चे हिमाचल में पढ़ रहे हैं। इन विद्यार्थियों की मदद किस प्रकार से की जा सकती है, इसको लेकर भारत सरकार फैसला लेगी। केंद्र का फैसला आने पर ही प्रदेश सरकार इसको लेकर विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed