फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corona Case

दो सैनिकों समेत तीन कोरोना पॉजिटिव

Tue, 21 Jul 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona Case
ऊना। जिले में मंगलवार को दो सैनिकों समेत तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को कोविड 19 के मेडिकल कॉलेज टांडा भेजे 319 सैंपलों में से 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। 305 सैंपल निगेटिव रहे। 11 फॉलोअप में से 9 लोग पॉजिटिव जबकि 2 निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

पहला पॉजिटिव मामला ऊना उपमंडल के बनगढ़ गांव का 32 वर्षीय सैनिक है। यह सैनिक जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से लौटा है। उसे होम क्वारंटाइन में रखा गया है। दूसरा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के मवा कहोलां का 45 वर्षीय सैनिक है। वह लेह से लौटा है। उसे भी होम क्वारंटाइन में रखा है। तीसरा पॉजिटिव मामला गगरेट उपमंडल का है। गगरेट उपमंडल के कलोह गांव की 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला दिल्ली से लौटी है। यह महिला संस्थागत क्वारन्टीन में थी। इस संबंध में सीएमओ ऊना रमन शर्मा ने तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों को कोविड केयर सेंटर खड्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 167 हो गई है। इनमें से 125 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 42 मामले सक्रिय हैं। अब तक माइग्रेटेड इन के 10 मामले सामने आए हैं। इनमें से 5 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 5 सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed