{"_id":"60031ab08ebc3e3406244371","slug":"corna-shimla-shimla-news-sml35798712","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी और डीडीयू में एमएस ने लगाई सबसे पहले कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी और डीडीयू में एमएस ने लगाई सबसे पहले कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
आईजीएमसी में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते एमएस डॉ. जनकराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सुबह ग्यारह बजे शुरू हुई टीकाकरण प्रक्रिया, मुख्यमंत्री जयराम ने दी लोगों को बधाई
डॉक्टरों का आग्रह, टीकाकरण से न घबराएं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में शनिवार को कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुनने के बाद वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू की गई। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में सुबह 11 बजे सबसे पहले वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. जनकराज को कोविड शील्ड का टीका लगाया गया। इसके बाद सैनिटेशन वर्कर हरदीप सिंह को टीका लगाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस दौरान अस्पताल में मौजूद रहे।
उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को बधाई दी। इसके बाद वह यहां से लौट गए। इसके कुछ देर बाद वैक्सीनेटर रूम में आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने भी वैक्सीन लगाई गई। इसी तरह फैकल्टी के डॉक्टर और शिमला राजकीय नर्सिंग कॉलेज की ट्यूटर कम क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर को टीके लगाए गए। एक घंटे में करीब नौ स्वास्थ्य कर्मचारियों को इंजेक्शन लगाए गए। सभी स्वास्थ्य कर्मियों की वैक्सीनेशन के बाद कहा कि वह इस कोरोना वैक्सीन लगवाने से न डरें। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया, डिप्टी एमएस डॉ. राहुल राव, नोडल ऑफिसर डॉक्टर साद रिजवी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शोमिन धीमान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने भी सबसे पहले टीका लगाया। इसके बाद डॉ. मनीषा और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा।
टाइम लाइन कब क्या हुआ
10 बजे तक सभी अधिकारी आईजीएमसी स्थित मेक शिफ्ट अस्पताल पहुंच गए।
10:29 बजे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आईजीएमसी पहुंचे
11:05 बजे आईजीएमसी के एमएस को सबसे पहले कोरोना का टीका लगा।
11:06 बजे सैनिटेशन वर्कर हरदीप को इंजेक्शन लगाया गया।
11.07 बजे के बाद बाद रूटीन में टीकाकरण शुरू हो गया।