फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   corna

जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव

Tue, 23 Jun 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
corna
महिला और बेटे के अलावा, एक रिश्तेदार शामिल, स्वास्थ्य विभाग ने किया था संस्थागत क्वारंटीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के साथ लगते सुन्नी क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले आए हैं। इनमें 49 साल की महिला और उसका 27 साल का बेटा तथा महिला का 43 साल का भाई है। यह तीनों एकसाथ 14 जून को गुड़गांव से सुन्नी लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को सुन्नी स्थित संस्थागत क्वारंटीन किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने तीन नए पॉजिटिव केस आने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि महिला सुन्नी की ही रहने वाली है। वह अपने बेटे और भाई के साथ दिल्ली में रहती है। महिला का बेटा एक फैक्ट्री में तो भाई सरकारी महकमे में काम करता है। जिले में 3 नए केस सामने आने के बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया है। एक्टिव केस की संख्या 20 हो चुकी है। इसमें 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद शिमला में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग अब तीनों को यहां से शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed