नहीं मानीं मांगें, अनुबंध शिक्षकों ने लिया बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अनुबंध अध्यापक संघ ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। मंत्रिमंडल की बैठक में कोई राहत न मिल पाने से निराश अनुबंध शिक्षकों ने यह फैसला लिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जयसिंहपूरिया, महासचिव राजेश वर्मा, वित्त सचिव कपिल डोगरा, उपाध्यक्ष शशी सैणी, समीर पटियाल ने कहा कि संघ ने पिछले एक माह में मुख्यमंत्री को चार बार सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने खुद मंच से 31 मार्च की शर्त हटाने की घोषणा भी की। पिछले 15 दिन में संघ प्रदेश सरकार के प्रत्येक मंत्री से दो-दो बार मिला, सभी मंत्रियों ने भरोसा दिया। संघ के पदाधिकारियों का कहना है ऐसा लगता है कि सरकार की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है।
31 मार्च की शर्त को हटाने की कर रहे मांग
वादा करने के बावजूद भी सरकार उसे नहीं निभा रही। प्रदेश अध्यक्ष राजेश जयसिंहपूरिया और महासचिव राजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हमसे जानबूझकर सौतेला व्यवहार कर रही है। किसी विशेष वर्ग के लिए आनन फानन में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर बिना 31 मार्च शर्त लगा नियमितीकरण कर सकती है परंतु भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत भर्ती शिक्षकों को ठगा जा रहा है।
संघ ने कहा है कि यदि सरकार पंचायत चुनाव से पहले 31 मार्च हटाकर हमारा नियमितीकरण का रास्ता साफ नहीं करती तो अनुबंध कर्मी पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेंगे। उसके बाद भी नियमितीकरण नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा।