{"_id":"590dbf854f1c1b3473440ed1","slug":"contract-employees-will-honour-cm-virbhadra-singh-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में होंगे रेगुलर, सीएम को सम्मानित करेंगे अनुबंध कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में होंगे रेगुलर, सीएम को सम्मानित करेंगे अनुबंध कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंध अवधि को पांच साल से घटाकर तीन साल करने के एलान के बाद प्रदेश के अनुबंध कर्मचारी रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद करने और सम्मानित करने के लिए महासम्मेलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस महासम्मेलन का आयोजन हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह का भी सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
महासंघ के अध्यक्ष सूरज चौहान ने बताया कि अनुबंध कर्मचारी लंबे समय से अनुबंध अवधि को घटाने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी मांग अनसुनी हो रही थी। हाल में जब उन्होंने युकां प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी मांग रखी तो उन्होंने न सिर्फ मांग को सहानुभूतिपूर्वक सुना, बल्कि हर हाल में मांग पूरी करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
इसके बाद हुई कैबिनेट बैठक में अनुबंध अवधि कम करने का निर्णय लेने के साथ ही सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दी। कहा कि इससे प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।