फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   consignment of help from abroad also reached Himachal

#Ladengecoronase: हिमाचल भी पहुंची विदेशों से मिली मदद की खेप

Wed, 12 May 2021 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 May 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
consignment of help from abroad also reached Himachal
विदेशों से शिमला पहुंची मदद। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अमेरिका, इंग्लैंड, कुवैत और कनाडा से भारत सरकार को मिली मदद से आवश्यक सामान की खेप राज्य में भी पहुंच गई है। कनाडा से आई मदद में से 30 अत्याधुनिक वेंटिलेटर, अमेरिका से आईं पीपीई किट, मास्क और 600 रेमडेसिविर इंजेक्शन की मदद आई है। स्विट्जरलैंड से मिली मदद से केंद्र ने 50 पोर्टेबल वेंटिलेटर और कुवैत से आई सप्लाई में से 300 ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल में प्रतिदिन 4 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले रिकॉर्ड हो रहे हैं। प्रतिदिन इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी 65 से ऊपर जा रही है। एक्टिव मामलों और कोरोना से मौत के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। हिमाचल को जिला कांगड़ा, शिमला और मंडी, ऊना, सोलन और सिरमौर पूरी तरह से इसकी गिरफ्त में है। 
विज्ञापन


बंदिशों के बाद भी नहीं रुक रहा कोरोना 
प्रदेश में नई बंदिशें लगाने के बावजूद कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है। तीन घंटे के लिए दुकान खोलने की अनुमति, बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वालों के लिए कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता, परिवहन सेवाओं पर रोक, स्कूल, कॉलेज बंद आदि कठोर निर्णय के बाद भी मामले नहीं रुक रहे हैं। हालात ये हैं कि अस्पताल के कोरोना वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। घरों में आइसोलेट कोरोना मरीजों की संख्या हजारों में है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस महीने के अंत तक स्थिति सामान्य होने के आसार लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed