{"_id":"5d1787938ebc3e3c9b261ec9","slug":"congress-will-file-fir-against-those-who-make-objectionable-comments-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों पर एफआईआर कराएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों पर एफआईआर कराएगी कांग्रेस
Sun, 30 Jun 2019 08:47 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 30 Jun 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को फरमान दिए हैं कि सोशल मीडिया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयान देने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को लगातार सोशल मीडिया में निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
राठौर से कहा गया है कि सोशल मीडिया में जारी बयान जिस भी व्यक्ति ने जारी किया है, चाहे वह पदाधिकारी है या नहीं, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। सूत्रों के अनुसार भोरंज से फिर सोशल मीडिया में कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणियां करने के मामले सामने आए हैं। राठौर से यह भी कहा गया है कि विधानसभा उप चुनाव कराने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन
धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उप चुनाव के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल बनाकर हाईकमान के पास भेजने को कहा है। यह पैनल बनाकर भेजने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों से सात-सात सदस्यीय कमेटियों को जिम्मा सौंपा जाएगा। यह कमेटियां ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों से पैनल तैयार करके प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से हाईकमान के पास पैनल भेजेंगी।
विज्ञापन