फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress ultimatum to himachal govt over water crisis in shimla

पेयजल संकट पर कांग्रेस ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Tue, 29 May 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 29 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
congress ultimatum to himachal govt over water crisis in shimla

शहर में पेयजल संकट पर कांग्रेस ने सरकार और नगर निगम को दो दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। यदि शहर में पेयजल व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो चक्का जाम कर दिया जाएगा। पानी के लिए मचे हाहाकार के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह और अनिरुद्घ सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में भी गर्मियों के दौरान इतना ही पानी आता था, लेकिन इसका वितरण सही था।

विज्ञापन


वर्तमान सरकार चहेतों को जमकर पानी दे रही है जबकि आम जनता बूंद बूंद को तरस रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शहर में पानी के लिए मारामारी हो रही है लेकिन सरकार अपनी मेयर को सैर सपाटे के लिए चीन भेज रही है।
विज्ञापन


निगम फेल हो चुका है। सरकार को मेयर और डिप्टी मेयर को तुरंत हटाना होगा। अनिरुद्घ सिंह ने कहा कि इस बार 30 मई को होने वाली निगम की मासिक बैठक में भी हिस्सा लेंगे। यहां भाजपा शासित निगम से पेयजल संकट पर जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर चुप क्यों है स्थानीय विधायक

congress ultimatum to himachal govt over water crisis in shimla
विधायक अनिरूद्घ सिंह - फोटो : File Photo

विधायक अनिरूद्घ सिंह ने स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मामलों पर मंत्री बड़े बयान देते हैं। पानी जैसे मुद्दे पर मौन बैठ गए हैं। सीवेज की सप्लाई देने के मामले में मुकदमा दर्ज हो और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाए।

जब पानी नहीं तो बिल किस चीज का- विधायकों ने सवाल उठाया कि निगम महीने में तीन चार दिन पानी दे रहा है। लेकिन बिल फ्लैट रेट पर। निगम बताए ये बिल किस चीज का है। लोग इस बार बिल नहीं देंगे।

सदन में भी इस मामले को उठाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा, दिवाकर शर्मा, रीता ठाकुर, कुसुमलता ठाकुर, मीरा शर्मा, राकेश चौहान, रचना, पार्षद इंद्रजीत सिंह और अर्चना धवन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed