कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा-पीएनबी घोटाले से जेटली का मुंह बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी घोटाले के बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुंह पर ताला लग गया है। वे सच बताने के लिए सामने आने की हिम्मत अभी तक जुटा नहीं पा रहे हैं। ये बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कही।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के नाते सरकार का पक्ष रखना उनका नैतिक दायित्व है। देश के संवेदनशील मुद्दों पर बोलने के लिए पीएम मोदी तो पहले ही मौन हैं, अब जेटली ने भी मूकदर्शक बनकर सरकार का असली चेहरा सामने ला दिया है।
चूंकि घोटाले के बाद से बैंक उपभोक्ताओं का करोड़ों रुपया शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में डूब चुका है। चारों तरफ अस्थिरता का माहौल है। बैंकिंग सिस्टम से लोगों का विश्वास टूट रहा है।
देश के सामने बड़ी गंभीर स्थिति है, लेकिन देश के प्रधान सेवक और उनके वित्त मंत्री खामोश हैं। जनता जानना चाहती है कि उनके मन में उठ रहे सवालों का जवाब कौन देगा।
दलित छात्रों से भेदभाव करने वाले पर केस करें दर्ज
केंद्र सरकार दलितों के अधिकारों का हनन और उन पर अत्याचार कर रही है। इसका उदाहरण कुल्लू में प्रधानमंत्री का संबोधन दिखाने के नाम पर एक स्कूल के दलित बच्चों के साथ जाति के आधार पर किए अमानवीय व्यवहार के रूप में सामने आया है।
ऐसा करने वाले आरोपियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यह मांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों की अनदेखी को बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे। दलितों के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस मजबूती से लडे़गी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित बच्चों को जो सदमा पहुंचा है, उसके लिए उन्हें मुआवजा दिया जाए।
उनकी मनोवैज्ञानिक से काउंसलिंग कराई जाए। इससे वे सदमे से उबर सकेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार को जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा कांग्रेस देश में दलित उत्पीड़न के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी तथा दलितों के इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी।