फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress secretary naresh chauhan statement over jay shah issue

कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान का बयानः बोले-जय शाह मामले में क्यों चुप भाजपा

Wed, 01 Nov 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Nov 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
congress secretary naresh chauhan statement over jay shah issue

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। इसलिए भाजपा की फौज हिमाचल आकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार का जबरन मुद्दा बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


कहा कि भाजपा को पहले जनता को जवाब देना चाहिए कि रार्ष्र्टीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले में क्यों चुप है। भाजपाई हिमाचल के मतदाताओं का मूड भांप चुके हैं, इसलिए उनमें बौखलाहट है। चौहान ने कहा कि भाजपा चुनाव में अपनी हालत देख बौखला गई है। 
विज्ञापन


यही कारण है कि उसे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैलियां करवानी पड़ रही हैं। इन रैलियों का अब हिमाचल की जनता पर कोई असर होने वाला नहीं हैं। यह नेता हवाई मार्ग से आकर हवाई बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उनकी टीम से जवाब मांग रही है कि उन्होंने साढ़े तीन वर्ष में क्या किया है। हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दिया है?

विक्रमादित्य के लिए बहन  अपराजिता ने संभाला मोर्चा

congress secretary naresh chauhan statement over jay shah issue

राजनीतिक जीवन में अपने भाई विक्रमादित्य की सफल लांचिग के लिए उनकी बहन अपराजिता सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बीते 27 अक्तूबर से अपराजिता सुबह नौ से रात दस बजे तक डोर टू डोर प्रचार कर रही हैं। विक्रमादित्य सिंह का चुनाव मुख्यमंत्री के परिवार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

23 अक्तूबर को नामांकन के दौरान भी पूरा परिवार उपायुक्त कार्यालय में विक्रमादित्य के साथ मौजूद था। रविवार को प्रतिभा सिंह शोघी में विक्रमादित्य सिंह के लिए डोर टू डोर प्रचार कर चुकी हैं। रविवार को शोघी में अपराजिता डोर टू डोर प्रचार के दौरान एक घर में गईं और 108 वर्षीय बुजुर्ग से पैर छू कर भाई के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने घर घर में दस्तक दी और वोट मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed