{"_id":"d290db7c8bce793f81ddc40191f04818","slug":"congress-rejected-the-exit-poll-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव पर एग्जिट पोल बिल्कुल गलत : कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव पर एग्जिट पोल बिल्कुल गलत : कांग्रेस
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 12 May 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव पर टीवी चैनलों के एग्जिट पोल को नकार दिया है। एग्जिट पोल हिमाचल की चार सीटों में 3-1 या 4-0 से भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि हिमाचल का आकलन महज कुछ दर्जन मतदाताओं से पूछकर नहीं हो सकता। कांग्रेस यहां पिछला प्रदर्शन सुधारेगी और 3-1 से बढ़त हासिल करेगी।
विज्ञापन
हिमाचल में सरकार के एक साल के कार्यकाल में जनहित के काम हुए हैं। इसलिए एग्जिट पोल बिल्कुल सही नहीं है। हम इसे खारिज करते हैं।
दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि 3-1 नहीं, बल्कि 4-0 से कांग्रेस का सफाया करेंगे। ये जनादेश यूपीए के 10 साल के महंगाई, भ्रष्टाचार और हिमाचल के कुशासन के खिलाफ है।
विज्ञापन
हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने पिछले एक साल में जनता को धोखा दिया है। चुनाव घोषणा पत्र की किसी वादे को पूरा नहीं किया। भ्रष्टाचार के नए रिकार्ड बनाए और राजनीतिक विरोधियों पर झूठे केस बनाए।
इसका अंजाम अब कांग्रेस को भुगतना होगा।