फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress president Rahul Gandhi rally in Shimla

कांगड़ा के बाद शिमला में होगी राहुल गांधी की रैली

Sat, 09 Mar 2019 11:19 AM IST
ashok chauhan विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 09 Mar 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi rally in Shimla

कांगड़ा के चंबी में रैली के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला रैली के लिए राजी हो गए हैं। यह रैली शिमला में अप्रैल महीने में कब होगी, यह लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद तय होगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से कहा है कि हिमाचल से पार्टी टिकट के आवेदकों के नामों की छंटनी कर केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाए, ताकि नामों की घोषणा शीघ्र की जा सके। माना जा रहा है कि  प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस टिकट के लिए नाम दस दिन के भीतर तय कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

 

केंद्रीय चुनाव समिति फाइनल करेगी उम्मीदवारों के नाम

Congress president Rahul Gandhi rally in Shimla
पार्टी सूत्रों के अनुसार चंबी रैली में जुटी भीड़ से राहुल गांधी काफी उत्साहित हैं। चंबी में पंजाब के मोगा से ज्यादा भीड़ जुटाई गई थी। इससे कांग्रेस नेताओं का मनोबल काफी बढ़ा है।

रैली की बाद राहुल ने पार्टी की प्रदेेश प्रभारी रजनी पाटिल से कहा कि हिमाचल से पार्टी टिकट के लिए नामों की छंटनी कर शीघ्र केंद्रीय चुनाव समिति को सूची भेजी जाए। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति इन नामों को फाइनल करेगी।

राहुल गांधी की शिमला रैली अप्रैल में किस दिन की जाएगी, यह लोकसभा चुनाव की तारीख तय होने पर टिका है। हिमाचल में आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाते हैं तो अप्रैल अंत में राहुल की रैली कराई जाएगी। अन्यथा अप्रैल के पहले हफ्ते में रैली की तैयारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed