फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Medical officers due to retire in the coming months will remain in service until March 31.

हिमाचल: अगले कुछ माह में सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सा अधिकारी 31 मार्च 2027 तक सेवा में बने रहेंगे

Wed, 26 Aug 2026 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 06:10 PM IST
सार

 सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा शिक्षा विभाग के फैकल्टी सदस्यों की सेवानिवृत्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Himachal: Medical officers due to retire in the coming months will remain in service until March 31.
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा शिक्षा विभाग के फैकल्टी सदस्यों की सेवानिवृत्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 31 मार्च 2027 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों को 31 मार्च तक सरकारी सेवा में बनाए रखने का निर्णय लिया है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश फंडामेंटल रूल्स में संशोधन किया है। अधिसूचना हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परामर्श से जारी की गई है।

विज्ञापन

वित्त विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि फंडामेंटल रूल्स संशोधन नियम, 2026 के तहत मौलिक नियम-56 में नया प्रावधान जोड़ा गया है। इसके तहत संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों की सेवानिवृत्ति की तारीख 31 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। इस फैसले से अगले कुछ महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सा अधिकारियों और मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों को राहत मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों और मेडिकल शिक्षा विभाग में अनुभवी चिकित्सकों और शिक्षकों की उपलब्धता 31 मार्च 2027 तक बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed