{"_id":"597576db4f1c1b14668b474c","slug":"congress-mlas-write-letter-to-congress-high-command-against-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र के खिलाफ अपने ही विधायक, आलाकमान को पत्र में लिखा 'विचार करें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र के खिलाफ अपने ही विधायक, आलाकमान को पत्र में लिखा 'विचार करें'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर नेतृत्व परिवर्तन पर विचार करने के लिए कहा है। पत्र में गुडि़या प्रकरण का हवाला देते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था एवं मामले में नेतृत्व की ओर से की गई बयानबाजी पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विधायकों के पत्र की पुष्टि करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि उन्हें भी इसकी प्रति मिली है। गुडि़या प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस के ही विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है इन विधायकों में एक मंत्री भी शामिल है।
विज्ञापन
आलाकमान को लिखे पत्र में कहा गया है कि गुडि़या मामले में सरकार बैकफुट पर है। नेतृत्व की ओर से बिना सोचे समझे बयानबाजी करने से प्रदेश में कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
आगामी विस चुनाव में पार्टी को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर विचार किया जाना चाहिए ताकि हिमाचल में कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा न भुगतना पड़े।