फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress MLA Pawan Kajal and Lakhwinder Singh Rana expelled from the party for six years, Block Congress Commi

Himachal: कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Wed, 17 Aug 2022 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 06:57 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंद्र सिंह राणा को तुरंत प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन
Congress MLA Pawan Kajal and Lakhwinder Singh Rana expelled from the party for six years, Block Congress Commi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने दोनों विधायकों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने यह फैसला लिया।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंध में कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने लिखित फरमान भी जारी कर दिए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जो भी संगठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा, उसे पद मुक्त कर पार्टी से बाहर करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश और प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा में मिल रहे लोगों के भारी जन समर्थन से साफ  है कि लोग भाजपा की नीतियों और निर्णयों से दुखी हैं। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी दो ऐसे मुख्य मुद्दे हैं, जिस पर भाजपा कभी कोई बात नहीं करती। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आज से प्रदेश भर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ  हल्ला बोल अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में सभी ब्लॉकों में 23 अगस्त तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed