फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress mla asha kumari targets cm jairam thakur

राजेंद्र राणा नहीं होते तो आपकी कुर्सी पर कोई और होता: आशा कुमारी

Wed, 13 Feb 2019 04:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Feb 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
congress mla asha kumari targets cm jairam thakur

डलहौजी से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने बुधवार को सदन में कहा- अगर राजेंद्र राणा नहीं होते तो आपकी कुर्सी पर कोई और होता। आप अपने दफ्तर में राणा का फोटो लगाओ। आशा कुमारी ने यह बात प्रश्नकाल के बाद बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कही।

विज्ञापन


आशा कुमारी ने इससे पहले स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री को दृष्टिपत्र में किए गए वादे कैसे याद रह सकते हैं, क्योंकि जब इसे बनाया जा रहे था तो वह मुख्यधारा में थे ही नहीं। आशा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से पेश किए गए इस बजट में स्वर्णिम दृष्टिपत्र में किए गए वायदे कहीं नहीं है।

विज्ञापन

congress mla asha kumari targets cm jairam thakur
rakesh pathania

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नसीहत पर गौर न करते हुए भाजपा अपने वायदे पूरे नहीं कर रही है। इससे जनता में जवाब देना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बजट से साफ है कि सरकार पर असल ऋण 10 हजार करोड़ रुपये से ऊपर हो जाएगा। 

 राकेश पठानिया का कुछ करो, इनके कपड़े ढीले हो गए  
आशा कुमारी ने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री को कहा- राकेश पठानिया का कुछ करो। ये दुबले हो गए हैं। इनके कपड़े भी ढीले हो गए हैं। पठानिया को कोई सरकारी ओहदा अब तक नहीं दिए जाने पर आशा कुमारी ने यह तंज कसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed